Hindi News latest news

UIDAI का बड़ा अपडेट, घर बैठे चेंज करें मोबाइल नंबर, खर्च होंगे सिर्फ 75 रुपये

Aadhaar mobile Number Update: आज के समय आधार कार्ड बेहद ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। अगर आप किसी भी सरकारी और गैर सरकारी काम करने के लिए जाते हैं...

UIDAI का बड़ा अपडेट, घर बैठे चेंज करें मोबाइल नंबर, खर्च होंगे सिर्फ 75 रुपये

: आज के समय आधार कार्ड बेहद ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। अगर आप किसी भी सरकारी और गैर सरकारी काम करने के लिए जाते हैं तो आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। वहीं अगर आपके पास आधार कार्ड है तो किसी भी सरकारी और गैर सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की जानकारी सहीं होनी चाहिए।

बता दें हाल ही में UIDAI ने नए आधार मोबाइल ऐप में वो फीचर शामिल किया है, जिसकी सहायता से आप अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं। अब आपको आधार सेंटर जाने या लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जानें क्या है नया फीचर

जानकारी के लिए बता दें UIDAI ने अपने नए आधार ऐप में फोन नंबर अपडेट करने का ऑप्शन ऐड कर दिया है। इससे पहले यह सुविधा केवल आधार सेंटर में मिलती थी, लेकिन अब  UIDAI के इस ऐप के जरिए आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ 75 रुपये खर्च करना होंगा और आसानी से आपका काम हो जाएगा।

नए आधार ऐप में लॉग-इन कैसे करें

  • सबसे पहले ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
  • इसके बाद ऐप खोलकर आवश्यक पर्मिशन दें और अपना आधार नंबर डालें।
  • अब नियम और शर्तें स्वीकार करें और आधार से लिंक्ड फोन नंबर वेरिफाई करें।
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन कराएं।
  • वहीं ऐप के लिए एक सिक्योरिटी पिन सेट करें।
  • अब आप ऐप इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

कैसे बदलें मोबाइल नंबर

  • सबसे पहले ऐप की होम स्क्रीन को नीचे से ऊपर स्वाइप करें।
  • इसके बाद Services सेक्शन में जाकर Update My Aadhaar पर क्लिक करें।
  • अब अपने Mobile Number Update का चुनाव करें।
  • इसके बाद आपको अपडेट की प्रक्रिया, चार्ज और समय की जानकारी दिखाई देगी।
  • अब Continue पर टैप करके नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन कराएं।
  • अब आपको 75 रुपये का भुगतान करें।
  • इतना करने के बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट करने का अनुरोध पूरा हो जाएगा।
  • वहीं नंबर अपडेट होने में लगभग 7 दिन का समय लग जाता है।

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P