Royal Enfield First Electric Bike: टू-व्हीलर सेक्टर में रॉयल एनफील्ड ने गदर मचा रखी है। रॉयल एनफील्ड एक ऐसी कंपनी है जिसकी नई व्हीकल का इंतजार देश के लाखों युवा करते हैं। बता दें रॉयल एनफील्ड ने भी इलेक्ट्रिक सेक्टर में अपनी दस्तक दे दी है। लंबे इंतजार के बाद रॉयल एनफील्ड की First Electric Bike Flying Flea C6 जल्द ही मार्केट में आने वाली है। हाल ही में चेन्नई की सड़कों पर इस बाइक को बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका प्रोडक्शन मॉडल साफ नजर आया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी लॉन्च की तैयारियों के आखिरी चरण में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Flying Flea C6 को पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान कवर में देखा गया था, लेकिन अब इसे पब्लिक ट्रैफिक में बिना कवर के देखा गया है। इसके बारे में ऑटो उत्साही रेवंत ने स्पाई शॉट्स भी शेयर किए हैं। पिछले साल EICMA शो में किया गया था पेश जानकारी के लिए बता दें रॉयल एनफील्ड ने इस इलेक्ट्रिक क्रूजर को पहली बार पिछले साल EICMA शो में पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके कई प्रोटोटाइप रोड टेस्टिंग के दौरान देखे जा रहे हैं। जानें क्लासिक डिजाइन और हेरिटेज टच की डिटेल रॉयल एनफील्ड बाइक के लुक के बारे में बात करें तो इसमें पुराने वर्ल्ड वॉर II की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित किया गया है। इसमें सर्कुलर हेडलैम्प, गर्डर फ्रंट फोर्क, बड़े एलॉय व्हील्स और एक्सपोज्ड फ्रेम दिया गया है। बैटरी एरिया में रिब्ड डिजाइन और राइट साइड पर बेल्ट ड्राइव सिस्टम इस बाइक को खास बनाते हैं। ओवरऑल लुक स्लिम और क्लासिक क्रूजर स्टाइल में है। रोजमर्रा के लिए प्रैक्टिकल फीचर्स लेटेस्ट स्पाई शॉट में बाइक में मेन स्टैंड नजर आया, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में मददगार होगा। राइडिंग पोस्चर सीधा और आरामदायक है, जबकि पीछे की सीट कॉम्पैक्ट है और जरूरत पड़ने पर हटाई जा सकती है। वहीं बाइक में अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बाइक की परफॉर्मेंस 250cc से 350cc पेट्रोल बाइक के बराबर होगी। इसके साथ बाइक में मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर, बेल्ट ड्राइव सिस्टम, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS हो सकता है। बाइक के स्मार्ट फीचर्स की बात करें ...