PM Kisan Yojana 22nd Installment Date Update: देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार है। हर चार महीने में मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। इस बार जनवरी के बाद भी 22वीं किस्त जारी नहीं हुई है, जिससे किसानों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

वहीं सरकार की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। यही वजह है कि किसान लगातार आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं।

कब आ सकती है 22वीं किस्त

कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा है कि 22वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जा सकती है। हालांकि, इस तारीख की पुष्टि केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से नहीं की गई है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि होली से पहले किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है, लेकिन अभीतक तक सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं गई है, तो ऐसे में अभी 22वीं क़िस्त को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी घोषणाओं पर ही भरोसा करें।

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहयोग देना है। किस्त जारी होने पर लाभार्थियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से भुगतान मिलता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

कैसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

  1. अगर किसान अपनी किस्त का स्टेटस जानना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. वहां होमपेज पर Farmer’s Corner सेक्शन में Know Your Status ऑप्शन उपलब्ध है।
  3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  4. ओटीपी दर्ज करते ही पोर्टल पर किस्त से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई देगी।
  5. स्टेटस चेक करते समय यह जरूर जांच लें कि दर्ज की गई जानकारी सही हो, ताकि किसी भी तरह की समस्या न हो

क्यों रुक जाती है किस्त

कई बार किस्त समय पर न आने का कारण आवेदन में अधूरी जानकारी या दस्तावेजों की कमी भी हो सकती है। अगर आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, पैन वेरिफिकेशन नहीं हुआ है या बैंक डिटेल्स में गलती है तो भुगतान अटक सकता है।

अगर पोर्टल पर पेंडिंग स्टेटस दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में किसान को संबंधित दस्तावेज अपडेट कर जल्द से जल्द तगलतियां ठीक करनी चाहिए। अगर समय रहते हुए सभी काम सही से कर लिए जाते हैं तो अगली किस्त बिना रुकावट के खाते में आएगी।

किसानों को है अगली का क़िस्त इंतजार

जब तक कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की जाती, तब तक किसी भी संभावित तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता। किसानों को नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट देखते रहना चाहिए। सरकार की घोषणा के बाद ही 22वीं किस्त की वास्तविक तारीख साफ होगी और किसानों का इंतजार खत्म होगा।

Latest News

My name is Rohit Pal, and I have been working in the field of journalism for the past five years. During this time, I have written on a variety of topics, including business, automobiles, technology, and...