Hindi News latest news

Traffic Challan Pay Process:  घर बैठे ई-चालान भरना हुआ आसान, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Traffic Challan Pay Process: अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण चालान जारी हो गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले जहां लोगों को...

Traffic Challan Pay Process:  घर बैठे ई-चालान भरना हुआ आसान, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Traffic Challan Pay Process: अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण चालान जारी हो गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले जहां लोगों को ट्रैफिक ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब सरकार ने पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन बना दिया है। अब आप कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ई-चालान का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी तय करती है।

जानें ई-चालान क्या है?

बता दें ई-चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया एक इलेक्ट्रॉनिक जुर्माना है। जब कोई वाहन चालक सिग्नल तोड़ता है, ओवरस्पीड करता है या अन्य नियमों को तोड़ता है, तो चालान दो तरीकों से बन सकता है। पहला, सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से और दूसरा, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा बनाया जाता है। यह चालान वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर दर्ज होता है और उसकी जानकारी वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी जाती है।

ऑनलाइन कैसे भरें ट्रैफिक चालान

ई-चालान का भुगतान करने के लिए सबसे पहले परिवहन विभाग के ऑफिशियल पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in पर विजिट करना है। इसके बाद वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर उपलब्ध “Check Online Services” विकल्प का चयन करें। यह आपको उस पेज पर ले जाएगा जहां आप अपने वाहन से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

कैसे देखें चालान की जानकारी

अब आपको वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर में से किसी एक का चुनाव करके इससे जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी और अपनी डिटेल को सबमिट करते ही आपके वाहन से जुड़े सभी लंबित चालान स्क्रीन पर दिखाई देंगे। यहां पर आप यह भी देख सकते हैं कि चालान किस नियम के उल्लंघन पर जारी हुआ है और कितनी रकम देनी है।

क्या है पेमेंट करने का प्रोसेस

पेमेंट प्रोसेस की बात करें तो जिस चालान का भुगतान करना हो, उसका चुनाव करके “Pay Now” पर क्लिक करना है। इसके बाद आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट सफल होते ही एक डिजिटल रसीद जनरेट होगी। इस रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होता है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर प्रमाण के तौर पर दिखाया जा सके।

चालान स्टेटस जांचने का तरीका

अगर आपको यह जानना है कि आपके वाहन पर कोई जुर्माना बाकी है या नहीं, तो उसी पोर्टल पर जाकर ऊपर बताए गए प्रोसेस को दोहराना। अगर स्क्रीन पर “Challan Not Found” लिखा दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपके वाहन पर फिलहाल कोई बकाया चालान दर्ज नहीं है।

इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा चालान का भुगतान केवल सरकारी और आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, फोन कॉल या संदेश के जरिए भुगतान करने से बचें। समय पर जुर्माना जमा न करने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए नोटिस मिलने से पहले चालान जमा कर दें।

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P