Skip to content
Home Hindi News Air Ambulance कैसे बुक करें और कितना पड़ेगा...
Hindi News latest news

Air Ambulance कैसे बुक करें और कितना पड़ेगा किराया? जानें लखनऊ से दिल्ली का पूरा खर्च

Article Highlights

Key Takeaways
  • Air Ambulance Booking Process:
  • जानें क्या है एयर एंबुलेंस?
  • एयर एंबुलेंस कैसे बुक करें?
  • जानें एयर एंबुलेंस का खर्च?
Air Ambulance Booking Process

Air Ambulance Booking Process: जब भी कोई बीमार होता है ऐसे में लोग हॉस्पिटल जाने के लिए फौरन एंबुलेंस को कॉल करते हैं। इसमें बिना किसी देरी के हॉस्पिटल जाने के लिए एंबुलेंस पहुंच जाती है। इस समय पूरे देश में तेज और बेहतरीन इलाज के लिए एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल बढ़ गया है। लेकिन क्या आप एयर एंबुलेंस के खर्चे के बारे में जानते हैं। इसके साथ इसको कैसे बुक किया जाता है और किन शहरों इसकी सुविधा का लाभ मिल रहा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जानें क्या है एयर एंबुलेंस?

बता दें एयर एंबुलेंस एक खास तरह का फ्लाइट या हेलीकॉप्टर होता है, जो गंभीर बीमार या घायल मरीजों को तेजी से अस्पताल तक पहुँचाने के लिए तैयार किया गया होता है। इसमें ICU जैसी सुविधाएँ होती हैं और मेडिकल प्रोफेशनल्स भी साथ रहते हैं। एयर एंबुलेंस में वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर और अन्य जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट भी मौजूद होते हैं, जिससे मरीज का रास्ते में भी पूरी तरह से इलाज हो सके।

एयर एंबुलेंस कैसे बुक करें?

भारत में कई कंपनियां एयर एंबुलेंस सर्विस देती हैं, जैसे ICATT, Aeromed, Airborne Private Jet, Medanta और Panchmukhi। एयर एंबुलेंस की जरूरत और बुकिंग हमेशा डॉक्टर की सलाह के आधार पर होती है।

बुकिंग के लिए आप कंपनी के कॉल सेंटर, वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले मरीज का मेडिकल स्टेटस और अस्पताल का नाम देना होगा इसके बाद मरीज का पहचान पत्र (आधार या पासपोर्ट) देना है। इसके बाद डॉक्टर द्वारा जारी केस समरी को देना है।

जानें एयर एंबुलेंस का खर्च?

Airborne Private Jet की जानकारी के अनुसार, लखनऊ से नई दिल्ली के लिए एक एयर एंबुलेंस का किराया लगभग ₹5,12,635 है, इसके साथ 18% टैक्स और कुछ अतिरिक्त चार्जेज भी लागू होंगे। यह केवल एकतरफा (one-way) चार्ज है। अगर राउंड ट्रिप करना हो तो अलग से चार्ज लगेगा।

वहीं एयर एंबुलेंस की कीमत दूरी, हेलीकॉप्टर या प्राइवेट जेट होने, और जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट के आधार पर तय होती है। जरूरत पड़ने पर, मेडिकल एडवाइज के अनुसार, एयर एंबुलेंस कुछ घंटों में उपलब्ध कराई जा सकती है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.