Hindi News latest news

हार के बीच चमके बुमराह, बने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के नंबर-1 विकेटटेकर

Jasprit Bumrah T20 World Cup Record: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जहां एक तरफ भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई, वहीं तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने शानदार प्रदर्शन कर...

Jasprit Bumrah T20 World Cup Record: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जहां एक तरफ भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई, वहीं तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मैच में बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत की ओर से बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 12 डॉट बॉल फेंकी और अफ्रीकी बल्लेबाज उनके सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 33 विकेट हो चुके हैं। इस सूची में Arshdeep Singh 32 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। Ravichandran Ashwin ने भी टी20 वर्ल्ड कप में 32 विकेट लिए हैं, जबकि Hardik Pandya के नाम 29 विकेट दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके Ravindra Jadeja ने इस टूर्नामेंट में 22 विकेट हासिल किए हैं।

अफ्रीकी बल्लेबाजों की दमदार वापसी

दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की अहम साझेदारी की, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को 187 तक पहुंचाया।

बता दें भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए। चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 45 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P