लंदन की सड़कों और मेट्रो में लाल जोड़े पहनकर घूमती दिखीं दुल्हन, अंग्रेजों के उड़े होश, देखें Video

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जाता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारी रूह कांप उठती है। तो वहीं कुछ वीडियो बेहद ही ज्यादा मजेदार होते हैं।

इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय दुल्हन लंदन की सड़कों और मेट्रो ट्रेन में लाल जोड़े और ढेर सारे जेवरों में घूम रही है। वीडियो में लोग उसे हैरानी से देख रहे हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

वीडियो में क्या है

वीडियो में, श्रद्धा नाम की एक स्पेनिश-भारतीय मॉडल लंदन की मेट्रो में भारी जेवरों के साथ सुनहरे कढ़ाई वाला लाल ‘लहंगा’ पहने हुए नजर आ रही हैं। जैसे ही वह मेट्रो में घुसती हैं तो यात्री हैरान रह जाते हैं। उनमें से एक महिला उसे धीरे से ‘खूबसूरत’ कहती है। मेट्रो से उतरने के बाद श्रद्धा लंदन की सड़कों पर टहलती हैं। वीडियो में कई लोगों को उसकी तस्वीरें लेते हुए भी देखा गया है।

यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होने के बाद, यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुछ लोगों ने श्रद्धा की खूबसूरती और आत्मविश्वास की तारीफ की, जबकि अन्य ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – “खूबसूरत लुक, आपने कातिल लुक लिया है.” दूसरे ने लिखा – “आप अमेजिंग हैं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha✨ (@shr9ddha)

 

ट्रोल करने वाले यूजर्स:

“शर्मनाक… ऐसे कौन शादी का ‘लहंगा’ पहनता है और इस तरह सड़कों या मेट्रो स्टेशनों पर जाता है? भारत में लोग ऐसे नहीं रहते हैं। कुछ लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए ये सब करना ठीक नहीं.” एक अन्य ने लिखा – “भारत में ऐसी दुल्हन देखकर लोग सोचेंगे कि भागी हुई दुल्हन है.”

श्रद्धा ने दिया ऐसा जवाब

श्रद्धा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि वे चाहती थीं कि दुनिया भारतीय दुल्हन की खूबसूरती को देखे। खैर श्रद्धा के इस वीडियो को ज्यादातर लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App