यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 1 जुलाई को जन्मदिन है। आज अखिलेश यादव अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर राजनेता अभिनेता और समर्थकों द्वारा अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दी जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। और इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को खास अंदाज से बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सीएम योगी ने पूर्व सीएम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की बधाई प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
बसपा चीफ मयावाती ने अखिलेश को दी शुभकामनाएं
वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने बधाई देते हुए कहा समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई और उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2023
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्री राम आपको सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रखे और दीर्घायु रखे।
पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष श्री अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ,भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ प्रसन्न रखें और दीर्घायु करें!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 1, 2023
बता दे कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई मे 1 जुलाई 1973 में हुआ था। उनके पिता मुलायम सिंह यादव एक बड़े राजनेता थे बता दें कि मुलायम सिंह यादव का पिछले साल 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया था जिसके बाद अखिलेश यादव खुद पार्टी को बढ़ा रहे हैं खुद पार्टी के नेताओं से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है।