Weather Forecast: नवरात्रि के पहले दिन यहां गरजेंगे काले बादल, कड़केगी बिजली और होगी भारी बारिश, IMD की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अप्रैल महीना एक हफ्ता तो निकल गया है और अब दूसरे हफ्ते से भयंकर गर्मी (IMd Alert heatwave) ने लोगों का पसीना छुड़ाना मुश्किल कर दिया है। दिन के समय में घर से बाहर निकलने के दौरान अब लोगों को सोचना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Forecast) में अब गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया है।

यहां तापमान में तेज बढ़त नजर आ रही है। दिल्ली में अब सुबह के समय से ही गर्मी सताने लगती है, लेकिन दोपहर आते-आते धूप में भयंकर पसीने आने शुरू हो गए हैं। वहीं, कुछ राज्यों (Monsoon Rainfall Alert) में अभी भी बारिश, आंधी और तूफान की स्थिति बनी हुई है।

इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी के बीच लखनऊ मौसम केंद्र ने बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक लगातार बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही लखनऊ में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। 11 अप्रैल को यूपी में बारिश देखने को मिलेगी।

आईएमडी के अनुसार, 11 अप्रैल तक पूर्वी भारत, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही इन जगहों पर गरज और तेज हवाएं भी चल सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 13-15 अप्रैल के बीच भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विभाग की मानें तो अरुणाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा अगले दो दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

झारखंड, ओडिशा, बिहार में गरज के साथ छिटपुट से वर्षा होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में चलेगी आज खूब लू

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रयालसीमा के अलग-अलग इलाकों में आज हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App