Weather Update: ओलावृष्टि और बर्फबारी के बीच अगले 2 दिनों तक 6 राज्यों में बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में आज सुबह से ही धुंध देखने को मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार जताये हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, और पश्चिम बंगाल में गरज और चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 15 फरवरी तक बादल छाए हुए देखने को मिल सकते हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज और कल बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, अब पहले की तरह अधिक ठंड महसूस नहीं हो रही है। दिल्ली में पश्चिमी विभोक्ष की वजह से 14 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 15 से 18 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। 14 फरवरी, 2024 तक ओडिशा और उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, आज पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App