नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है, कहीं तेज बारिश तो कहीं तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान दिख रहा है। गुरुग्राम में बारिश होने से सड़के तालाब नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को ऑफिस जाने में परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में आंधी और तेज बारिश खंभे भी उखड़ गए, जिसकी वजह से बिजली भी गुल हो गई है।
नॉएडा में एक बार फिर से तापमान काफी बढ़ गया, जिससे लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।आईएमडी के मुताबिक, 24 और 25 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी गंभीर बनी रही, बाढ़ से 20 जिलों में लगभग 1.20 लाख लोग प्रभावित हुए।
अगले कुछ घंटे बाद यहां होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और 16 अन्य स्थानों पर आज यानि गुरुवार को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश संभावना जताई गई है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1671697989889593344?s=20
आरएमसी ने ट्वीट करके बताया कि अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। अगले 2-3 घंटों के दौरान मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में बारिश हो सकती है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1671679751532998660?s=20
https://twitter.com/Indiametdept/status/1671679753894645761?s=20
उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।