नई दिल्ली, IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली में इस समय घने कोहरे कड़कड़ाती ठंड से फिलहाल राहत मिलने का कोई आसार नहीं दिख रहा है। बीते दिनों यानी शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 14 से 16 जनवरी के दौरान भयंकर कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। बर्फीली हवा ने भी लोगों का जीना बेहाल कर रखा हुआ है।
Cold Wave to Severe Cold Wave very likely in some parts of Haryana & Chandigarh during 13th-15th January, 2024.#HaryanaWeather #ColdWaveAlert @AAI_Official@DGCAIndia@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts@IMD_Chandigarh@cmohry@mlkhattar pic.twitter.com/17zGAiuvLj
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 13, 2024
घने कोहरे की वजह रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित होती हुई नजर आ रही है। उत्तराखंड की बात करें तो उत्तरकाशी में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला है। गंगोत्री में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 13 से 16 जनवरी, 2024 के दौरान गंभीर शीत लहर के चलने की संभावना है।#PunjabWeather #ColdWave @AAI_Official@DGCAIndia@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts@IMD_Chandigarh@CMOPb@BhagwantMann pic.twitter.com/aBz76hv1ee
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 13, 2024
वहीं, उत्तर प्रदेश के कछ हिस्सों में 13 से 14 जनवरी, 2024 को काफी अधिक ठंड पड़ सकती है। पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 14 से 15 जनवरी को कुछ हिस्सों में व 16 जनवरी 2024 को अलग-अलग हिस्सों में गंभीर ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।
आज सुबह 0830 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा बिहार के अलग-अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान 3-7°C व दक्षिण राजस्थान के कई हिस्सों में 8-10°C के बीच रहा। pic.twitter.com/rxg9tx7SPS
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 13, 2024
आज सुबह 08:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा बिहार के अलग-अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान 3-7°C व दक्षिण राजस्थान के कई हिस्सों में 8-10°C के बीच दर्ज किया गया है।
इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। मध्य और पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
राजस्थान की बात करें तो 14 जनवरी को गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी कल यानी 14 जनवरी को शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रही रहेगी।
Cold Day to Severe Cold day very likely in many parts of Punjab on 13th; in some parts during 14th-15th and in isolated pockets on 16th January, 2024. pic.twitter.com/bM1iEbpJ98
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 13, 2024
आईएमडी ने उल्लेख किया कि चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है और पिछले 24 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 14 जनवरी को बहुत घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिल सकता है। 14 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 जनवरी तक घना कोहरा छा सकता है।14 जनवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।