नई दिल्ली। देशभर में इस समय कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज दिन की शुरुआत भी दिल्ली में धुंध के साथ हुई। लेकिन, दोपहर के समय में हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिली है। दिल्ली में आज यानी 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली सहित उतर पश्चिमी भारत के जादातर राज्यों में कोल्ड डे को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर राज्यों में इस वक्त भयानक सर्दी की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो रखा हुआ है। लोग जगह-जगह पर अलाव जलाकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Cold day to severe cold day conditions prevailed at many places over Haryana & Chandigarh, Punjab and Rajasthan and at isolated Pockets over North Madhya Pradesh.
Cold day conditions prevailed at few places over Delhi and at isolated pockets over Uttar Pradesh. @moesgoi pic.twitter.com/nxr3Wlrtrb— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 9, 2024
खासकर सुबह और शाम के समय में सर्दी की वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया है। इस समय देश के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर भी देखने को मिल रही है। कोहरे के कारण ट्रेन भी लेट चल रही है।
दिल्ली में कंपाएगी ठंड
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बारिश को बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन पूरे दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही थी। हालांकि, दिल्ली में आज यानी बुधवार को हल्की धूप देखने को मिली है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है। आज यहां का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। आज दिल्ली में मौसम साफ देखने को मिला है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी।
पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 10 और 11 जनवरी, 2024 के दौरान रात / सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) छाए रहने की संभावना है। pic.twitter.com/sesYVfTRjp
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 10, 2024
इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
10-14 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो जा सकता है। खासकर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1745045382353363061?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1745045382353363061%7Ctwgr%5E0040f1d72533565a0cc8fa9b07c40ef5a79a09c8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FIndiametdept%2Fstatus%2F1745045382353363061
इसके अलावा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में 11 जनवरी को घना कोहरा एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकता है।
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। अगले 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 जनवरी, 2024 को भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन होने की संभावना है।#upweather #ColdDayAlert@AAI_Official@dgcaindia@railminindia@nhai_official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts@CentreLucknow@CMOfficeUP@myogiadityanath pic.twitter.com/uqlJl5TVqG
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 10, 2024
यहां होगी बारिश
अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।