WEATHER FORECAST: तीन दिन टूटेगी आफत, IMD ने इन हिस्सों में दी भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारत के तमाम इलाकों में इन दिनों मौसम का तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिससे कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में अब सर्दी से राहत मिल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट का दौर जारी है, जिससे लगातार सर्दी देखने को मिल रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कड़ाके की सर्दी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बीते दो दिन से धूप खिली रहने से तापमान बढ़ गया है।

इसके अलावा दक्षिण भारत के कई इलाकों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, 12 फरवरी से देश के कई राज्यों में बादलों कि गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। राजधानी दिल्ली में दिन में धूप तो निकलेगी, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई रहने की उम्मीद बनी हुई है।

14 फरवरी को दिल्ली में बादलों की गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई। 12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। दक्षिण भारत के तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकीत है।

यहां बदलेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही कर्नाटक तट के पूर्वी मध्य अरब सागर से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र से होते हुए दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा निचले स्तर पर दर्ज की जा रही है।

इन्हीं कारणों से मौसमी गतिविधियों में बदलाव दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद हैं। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App