नई दिल्लीः दिसंबर महीना चल रहा है, जो तापमान में गिरावट के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें ज्यादातर राज्यों में सर्दी का प्रकोप देखने को मिलता है। इस बीच उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदलता दिख रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बारिश देखने को मिल रही है।
राष्ट्रीय राजधानी में तो कड़ाके की सर्दी के साथ प्रदूषण के स्तर में काफी गिरावट से जीना मुहाल हो गया है। स्थिति इतनी भयावह है कि प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- यहां चलेंग तेज हवाएं
आईएमडी के मुताबिक, पूर्व मध्य अरब सागर में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही धीरे-धीरे इस हवा की रफ्तार में कमी गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा की रफ्तार घटकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना बनी हुई है। इतना ही 18 दिसंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
- यहां होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अगले 12 घंटे में निकोबार दीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्रप्रदेश उड़ीसा सहित मध्य महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में भी गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ व्यापक बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।