Weather Forecast: देश के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी ने रफ़्तार पकड़ ली है। सुबह और शाम के समय में ठंड काफी अधिक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर तापमान तेजी से गिरने लगेगा। इसके साथ ही 25 दिसंबर आते-आते अधिकांश राज्यों में शीतलहर का सितम शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग की मानें तो चेन्नई में 16 दिसंबर के बाद से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 15-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, 17 दिसंबर शनिवार से राज्य की राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि भारी कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राजस्थान में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।
अगले सात दिनों में चेन्नई का मौसम
चेन्नई द्वारा जारी एक मौसम बुलेटिन के अनुसार, 21 दिसंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आरएमसी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों (19 दिसंबर तक) के लिए कुछ क्षेत्रों में हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून का सितम शुरू हो गया है। दरअसल, दिल्ली में फिलहाल सिर्फ सुबह और शाम के समय में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री होने की संभावना है।