नई दिल्ली: दिवाली पर हुई आतिशबाजी से राजधानी दिल्ली की हवा में बारूद ही बारूद नजर आ रही है। शहर में जहरीली हवा को देखते हुए लोगों ने मास्क लगाना शुरू कर दिया है। दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने से वाहनों चालकों को इंडीकेटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
पहाड़ों के हिमालयन इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज होने से सर्दी काफी बढ़ गई।
दक्षिण भारत के तमाम हिस्सों में वर्षा होने से जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज काफी बदलता नजर आ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां जमकर होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, 16 नवंबर तक कई राज्यों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार व मंगलवार को, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व पुद्दुचेरी में मंगलवार और बुधवार को और केरल में बुधवार व वीरवार को झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बीते दिन हुई बारिश से मौसम का मिजाज काफी परिवर्तनशील हो गया। लोगों को सुबह के वक्त थोड़ी सर्दी ने भी परेशान किया। 18 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, 1-1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गिरने की संभावना जताई गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने रहने की संभावना है।
इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में ठंड के लिए अभी 3 दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है।
यूपी से सटे बिहार की बात करें तो यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने के साथ सर्दी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।