नई दिल्लीः उत्तर भारत से तो बारिश अब विदा हो गई है, जहां तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को सर्दी भी कंपाने लगी है।
एक तरफ जहां उत्तर भारत में सर्दी बढ़ रही तो दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में दिनभर धूप खिली, जिससे दोपहर के समय तापमान काफी बढ़ गया।
जैसे-जैसे दिन ढलता गया वैसे ही मौसम नरम हो गया। उत्तर प्रदेश में भी दिनभर धूप खिली रही, जिससे दोपहर में खेतों में काम करने वाले लोगों का पसीना निकल गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक(आईएमडी)ने देश के तमाम राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, सहित कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है।
अगले 24 घंटे में केरल, तमिलननाडु सहित कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है, जहां वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 29 और 30 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल, माहे में 30 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा यहां बिजली गिरने की भी उम्मीद जताई गई है।
यहां जानें दिल्ली और यूपी का मौसम
आईएमडी के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 15 से 17 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही दिन में तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान गिर सकता है।