नई दिल्ली- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से एक बार फिर से राजस्थान में सरकार बनाने का दावा किया गया था। इसके तहत उन्होंने सात नई गारंटी राजस्थान के लिए जारी की है। जिसमें 15 लाख का बीमा, फ्री लैपटॉप देने जैसी योजनाएं शामिल है किन-किन चीजों का ऐलान किया है कैसे-कैसे चीज होने वाली है। किस तरीके से राजस्थान को कांग्रेस फिर से चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए वादे किए हैं हम आपको बताते हैं।
बता दे की 25 नवंबर को विधानसभा का चुनाव जिसको लेकर सियासत तेज हो गई इन दोनों भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। वहीं कांग्रेस भी एक बार सरकार में वापस आने की हर प्रयास कर रही है इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से राजस्थान की जनता के लिए फ्री लैपटॉप 15 लाख का बीमा देने जैसी शर्तों को लागू किया है।
यह भी बता दे की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से ऑप्स स्कीम के तहत अशोक गहलोत ने पहले ही पांच सौ रुपए में एक गैस सिलेंडर देने का वादा किया था और यही नहीं हर सिलेंडर के साथ में महिलाओं को 10 हजार सालाना देने का भी ऐलान किया गया था।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो गारंटरयां देने का ऐलान किया है उनमें सबसे पहले कॉलेज के पहले छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप और टैबलेट देने की बात कही यही नहीं दूसरी गारंटी में उन्होंने 15 लख रुपए का मुक्त बीमा देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से जितनी पुरानी पेंशन स्कीम में थी उनको फिर से अपडेट करके लागू करने की बात कही गई है।
यही नहीं कांग्रेस की तरफ से 5 गारंटी और लागू की गई जिनमें से सबसे पहले है कि ₹2 किलो गोबर खरीदा जाएगा यह भी गारंटी में शामिल किया गया यही नहीं सरकारी कॉलेज में पहले साल के सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैबलेट देने की भी बात कही गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हर विद्यार्थी के लिए इंग्लिश मीडियम की शिक्षा की गारंटी कांग्रेस सरकार की होगी। यही नहीं मुख्यमंत्री की तरफ से 15 लख रुपए का मुक्त बीमा भी दिए जाने की बात कही गई एक करोड़ परिवारों को ₹500 में सिलेंडर देने की बात भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से की गई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट करना चाहते हैं इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं एक के बाद एक कई गारंटी लागू कर चुके हैं। आज भी उन्होंने जो ऐलान किया उसमें छात्र-छात्राओं के पहले साल में फ्री लैपटॉप और टैबलेट देने की बात कही गई अब इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई।