नई दिल्लीः मौसम का मिजाज इन दिनों बहुत तेजी से करवट बदल रहा है, जिसके चलते कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे राहगरीों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल और उत्तराखंड में देर रात हुई बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गईं, जिससे यातायात बाधिक हुआ। इतना ही नहीं हिमालय हिस्सों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ने से बारिस देखने को मिल रही है। इस बीच भारतयी मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- दिल्ली में छाया कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा छाने से धुंधला नजर आ रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक कोहरा दूसरी ओर गिरता लगातार तापमान किसी मुसीबत से कम नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिक तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, तापमामन नें कमी के साथ दिल्ली में प्रदूषण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
- जानें यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार तापमान गिरने से सर्दी का सितम दिखने लगा है। शहर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किये जाने की संभावना बनी हुई है। वहीं, लखनऊ में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना बनी हुई है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किये जाने की संभावनी बनी हुई है।
- इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
आईएमडी के मुताबिक, दक्षिणी भारत के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु के दक्षिणी भागों और केरल के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश लोगों की मुसीबत बनने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, मणिपुर और मिजोरम में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।