नई दिल्लीः तीन आईसीसी ट्रॉफी भारत के नाम करवा चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान में हमेशा शांत और संयमित नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। बहुत कम बार ऐसा होता है, जब महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में गुस्सा आता है। क्षेत्ररक्षण के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे शांत खड़े रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के साथ ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को भी ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं, जिनमें से एक है भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़। ऋतुराज गायकवाड महेंद्र सिंह धोनी से काफी प्रभावित है और उन्हें अपना आदर्श भी मानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में ऋतुराज के प्रदर्शन में निखार आया था, शुरुआती मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड के ऊपर अपना भरोसा बनाए रखा था।
इसके बाद ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रनों की बारिश कर दी थी। अब ऋतुराज गायकवाड ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे मैं एक बड़ी बात कह दी है। ऋतुराज गायकवाड एक ऐसी बात दुनिया के सामने लेकर आ गए हैं, जो अब तक केवल ड्रेसिंग रूम तक सीमित थी। जो राज केवल खिलाड़ियों और दोनों धोनी के बीच रहता था ऋतुराज ने उसको जगजाहिर कर दिया है। ऋतुराज ने एक शो में बात करते हुए बताया है कि जब चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला हारती है तो उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं।
2 मिनट में खत्म हो जाती है टीम मीटिंग, हार के बाद होता है डिनर
हाल ही में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से बात करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हार के बाद धोनी टीम के खिलाड़ियों से शांत और संयमित तरीके से बात करते है। जब आकाश चोपड़ा ने ऋतुराज गायकवाड से पूछा कि, हार के बाद धोनी किस तरह अपने साथियों को संबोधित करते है? ऋतुराज ने इस सवाल का जवाब दिया और कहा कि, ‘खेल हारने के बाद हर कोई 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत हो जाता था। लेकिन माही भाई … प्रेस वार्ता से वापस आने के बाद, हमें कहते थे, ‘आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।” ऋतुराज गायकवाड ने आगे बताया कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बैठक आमतौर पर कम होती है।
हारने के बाद टीम की सबसे लंबी बैठक 2 या 3 मिनट की रही होगी, जिसमें धोनी कहते हैं कि डिनर की योजना है, इसके लिए सब तैयार रहे। साथ में महेंद्र सिंह धोनी ने खिलाड़ियों को यह भी समझाया है कि सीएसके के लिए हर बार जीतना संभव नहीं है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पीली जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।