नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग रूप बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बादल तो कहीं कोहरा छाया हुआ। उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कई मार्ग तो बाधित नजर आ रही हैं।
हिमालयन इलाकों में तापमान माइनस में होने से कई जगह तालाब और झीले भी बर्फ के टुकड़ों में जम गई हैं, जिससे सैलानी उनके ऊपर आनंद ले रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में लगाता तापमान गिरने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश भी देखने को मिली है, जिससे तापमान और नीचे खिसक गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
- जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पछुआ हवाओं के रूप में सक्रिय है तथा उत्तर की ओर बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से बना चक्रवाती प्रसार उत्तरी पाकिस्तान और इससे भिड़े हिस्सों के निचले स्तरों में बना हुआ है।
शनिवार को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के तमाम हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश होने की भी उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के कई इलाकों में हाड़ कपाने वाली सर्दी का दौर देखने को मिल सकता है।
वहीं, आगामी तीन से चार दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा कोहरा छाया रहने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में और 31 दिसंबर से तीन जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अगले 2 दिन असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बादलों के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।