नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी से कई मार्ग बंद हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज दिन में कई जगह बर्फबारी हुई, जिससे कई जगह तो नाले और तालाब भी जम गए।
इससे मैदानी हिस्सों में में भी सर्दी का सितम देखने को मिला। दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन इलाकों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक-दो जगहों पर बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।
घने कोहरे के चलते पश्चिम राजस्थान में भी कोल्ड डे की स्थिति निर्मित हो गई है। राजस्थान में कोहरे की तीव्रता फिलहाल किसी भी तरह की कमी से मना कर दिया है। हालांकि जनवरी के दूसरे सप्ताह में हवा की गति बढ़ेगी। इसके कारण कोहरे की तीव्रता में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
- यहां तापमान में आएगी भारी कम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार लुढ़कने से सर्दी का कहर जारी है। हालत यह है कि लोगों को सर्दी के सितम से बचने के लिए अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट का दौर देखने को मिला। सुबह 8:00 बजे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान भी गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में शहर में शीतलहर की संभावना जताई है। विजिबिलिटी की बात करें तो पालम में विजिबिलिटी 200 मीटर जबकि सफदरगंज में 500 मीटर रिकॉर्ड किया गया है।