IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन IPL mini Auction में फ्रेंचाइजी टीमों ने कई खिलाड़ियों को खरीद कर अपने खेमे को मजबूत किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings ने 16 करोड 25 लाख देकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स Ben Stokes को अपनी टीम में शामिल गया है। खबरें आ रहे हैं कि बेन स्टोक्स को महेंद्र सिंह धोनी MS Dhobi के बाद अगला कप्तान भी बनाया जाएगा। लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस इस बारे में अलग ही राय रखते हैं।
आगामी सीजन ही स्टोक्स को मिलेगी कप्तानी
स्कॉट स्टायरिस के मुताबिक धोनी Dhoni इसी सीजन बेन स्टोक्स Ben Stokes को कप्तानी सौंप देंगे। स्कॉट स्टायरिस के मुताबिक धोनी 1 साल और चेन्नई CSK की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्हें लगता है कि वह अपने रहते ही बेन स्टोक्स Ben Stokes को टीम का कप्तान बना देंगे और चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings उनकी कप्तानी में ही आगामी सीजन खेलेगी।
स्टोक्स है होनहार प्लेयर
स्कॉट स्टायरिस ने कहा की, “बेन स्टोक्स Ben Stokes निसंदेह विश्व के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर है। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहतर करना जानते चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings के लिए ये बेहद फायदेमंद खिलाड़ी होने वाला है।”
रविन्द्र जडेजा ने किया था निराश
आपको बता दें कि पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने रविंद्र जडेजा Ravindra Jadeja को अपनी टीम का कप्तान बनाया था पर जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा था। साथ में ड्रेसिंग रूम के अंदर से भी खबरें अच्छी नहीं आ रही थी। जिसके बाद बीच सीजन में ही चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने जाडेजा को कप्तानी से हटा दिया और दोबारा महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni को कप्तानी सौंप दी गई। अब तक माना यही जा रहा है कि आगामी सीजन में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings की कप्तानी करते नजर आएंगे।