Weather Alert: खूब कड़केगी बिजली और गरजेंगे बादल, अगले 7 दिन इन राज्यों में तेज बारिश और तूफान की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Update) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ती हुईं देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ देश के दक्षिणी राज्य लू की चपेट में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को इस समय मिल रही है।

मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 9 अप्रैल को ओडिशा, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी है। हिमाचल की बात करें तो यहां मौसम बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से प्रदेश के कई भागों में 11 से 15 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

9-10 अप्रैल के बीच हिमाचल के एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। स्काईमेट वेदर ने भविष्वाणी की है कि भारत के दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इस साल मानसून के महीने में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में “पर्याप्त” वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इस साल पर्याप्त बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है। स्काईमेट ने भविष्यवाणी की है कि इन पूर्वी राज्यों को जुलाई और अगस्त के महीने के दौरान बारिश की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में दिन के समय में काफी तेज गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 14 अप्रैल के दौरान दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

आईएमडी के अनुसार, आने वाले 7 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित आठ राज्यों में गरज – चमक के साथ ही आंधी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहभर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं, 9 से 12 अप्रैल के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश जारी कर दी है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App