नई दिल्ली- छह राज्यों की 7 विधानसभा में उपचुनाव है। और आज छह राज्यों के 7 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू होगी। इसके लिए हर राज्य की पुलिस व्यवस्था प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
एक तरफ जहां पूरा देश जो 2024 की लोकसभा चुनाव में अपनी नज़रें बनाए हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ विधान सभा उपचुनाव को लेकर भी सरगर्मियां तेज है। पक्ष और विपक्ष का मानना है कि इस चुनाव में जो भी पार्टी की विजई होगी वह 2024 के लिए मजबूत मानी जाएगी। लेकिन उससे पहले छह राज्यों की 7 विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है यहां पर 5 सितंबर यानी आज मतदान होगा। इन सभी सीटों पर हुए मतदान की काउंटिंग 8 सितंबर को की जाएगी जो भी फैसला होगा। 8 सितंबर को सबके सामने आ जाएगा।
बता दे की सभी 7 विधानसभा उपचुनाव में इंडिया और एनडीए दोनों एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। माना यह जा रहा है की गठबंधन बनने के बाद किसी राज्यों में पहला चुनाव हो रहे है। ऐसे में भाजपा पूरी कोशिश कर रही है। की जीत कर अपना जलवा कायम रखें। और वही गठबंधन दाल भी इस अग्निपरीक्षा के रूप में ले रहे हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इस उपचुनाव में भी कई सीटें ऐसी हैं जहां पर गैर भाजपा पार्टियों ने अपना उम्मीदवार तक नहीं उतरा है। और किसी ने गैर भाजपा नेता का समर्थन दिया है।
बता दे कि पूरे देश में आज चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बता दे की विधान सभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। जिसमें ये भी खास है यूपी की घोसी विधान सभा जिसमे उपचुनाव में भी आज मतदान होगा। मऊ जिले की घोसी सीट पर इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने-सामने है। और एक दूसरे के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है। या कहें चुनाव बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा से सुधाकर सिंह के बीच है। लेकिन या एनडीए बनाम इंडिया का नाम घोषित होता हुआ दिखाई दे रहा है।
या इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यहां पर कांग्रेस ने अपना समर्थन समाजवादी प्रत्याशी को दे दिया है।
अगर घोसी में कुल मतदान केंद्रो की बात की जाए तो यहां पर 293 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। और 445 बूथों पर आज मतदान होगा। पूर्व निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। दो जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।
बता दे कि मतदान से एक दिन पहले सुधाकर सिंह के बेटे का एक ऑडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह एक पुलिस से आसानी अधिकारियों को जूता से मारने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। सुधाकर सिंह और उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। वहीं समाजवादी पार्टी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी ने सपा नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। वही प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत भी की है।
आपको बता दे की घोसी का उपचुनाव कांटे की टक्कर पर है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही पक्ष जीतने का दावा कर रहे हैं। लेकिन सब कुछ सामाजिक और जातीय समीकरण पर टिका हुआ है।