Bareilly: बरेली में नमाज के बाद पथराव-तोड़फोड़, 1,000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को उस समय तनाव देखने को मिला जब एक इस्लामिक मौलवी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रजा खान के अनुयायी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सड़क पर एकत्र हो गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मौलवी को हिरासत में ले लिया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए लगभग 1,000 पुलिसकर्मी तैनात थे और उन्हें महत्वपूर्ण चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और शहर के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर तैनात किया गया था। पुलिस तौकीर रजा और उनके समर्थकों को रोकने का प्रयास करती हुई दिखी। अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं।

मौलाना तौकीर रजा खान ने हल्द्वानी हिंसा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा “तुम हमारे घर पर बुलडोजर चला दोगे तो अब हम चुपचाप बैठने वाले नहीं है। अब किसी बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं ले रहा है तो हम अपनी हिफाजत खुद कर लेंगे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App