Lucky Plants for House: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे के बारे में जिक्र किया गया है, जिसे घर में लगाने से कभी जीवन में धन – धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। इन पौधों को लगाने से घर का माहौल भी काफी अच्छा बना हुआ रहता है। ये पौधे घर के तनाव को भी दूर करते हैं। ये पौधे न केवल घर में सकारात्मकता लाते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि भी लाते हैं। यदि आपको जीवन में काफी कड़ी मेहनत के बावजूद भी जॉब में तरक्की नहीं मिल रही है, तो आप इन पौधों को अपने घरों में लगाकर अपनी किस्मत को चमका सकते है।
आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग पैसों की तंगी को दूर करने के लिए अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी और भी कई शुभ पौधे हैं जिन्हें आप घर में लगाकर अपनी तकदीर को हमेशा के लिए बदल सकते हैं। ये पौधे पैसों को चुंबक की तरह खींचते हैं। तो आईये आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही प्लान्स से रूबरू करवाते हैं।
बांस का पौधा- वास्तु शास्त्र में इस प्लांट को बहुत ही शुभ बताया गया है। कहते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से पैसों की तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। घर के अंदर उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में बांस का पौधा शुभ माना गया है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती हैं।
अनार का पौधा- अनार न केवल हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है, बल्कि इसे वास्तु में भी काफी शुभ बताया गया है। यह पौधा आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी काफी अच्छा बताया गया है। कहते हैं कि घर में अनार का पौधा लगाने से कर्ज से राहत मिलती है। इतना ही नहीं घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। आप इस प्लांट को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं।
दूब का पौधा- भगवान गणेश की पूजा बिना दूब के अधूरी मानी जाती है। इसलिए दूब के पौधे को वास्तु में भी काफी अच्छा बताया गया है। यह न केवल घर में सुख-समृद्धि, शांति लाता है बल्कि परिवार में हो रहे तनाव को भी दूर करता है।
बेल का पौधा- बेल के पौधे में भोलेनाथ का वास माना जाता है। जिस घर में बेल का पेड़ लगा होता है, वहां कभी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसे घर में हमेशा खूब पैसों की बारिश होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)