सफेद बालों के लिए पार्लर की जरुरत नहीं, बिना Hair Dye इन तरीकों से होंगे काले

By

Timesbull

नई दिल्ली, Hairs Problem Tips : आज के टाइम में ज्यादातर लोगों को बालों के सफेद (White Hair) होने की समस्याएं सामने आ रही है। कई लोगों के तो उम्र से पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाहर निकलने काफी शर्म आती है। जिसके कारण सफेद बालों (white hairs Probelms) को रंगना पड़ता है। कभी डाई से तो कभी किसी और नुस्खे से। लेकिन कभी – कभी डाई की वजह से बालों के स्कैल्प में कालापन दिखने लगता है और कई बार तो माथे पर लगने की वजह से भी कालापन दिखने लगता है। वहीं कई लोग तो ब्यूटी पार्लर में जाकर भी डाई करवाते हैं। जिसके वजह से उन्हें अच्छे खासे पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं। तो आज हम आपके लिए बिल्कुल ही देसी नुस्खे लेकर आए हैं। जिसे आप घर बैठे ही अपने बालों को काला कर सकते हैं जिससे आपको कोई समस्या भी नहीं होगी।


करी पत्ते के इस्तेमाल से

अगर आप बालों को काला चाहते हैं, तो हम आपको बेहद ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसके लिए आपको करी पत्ते चाहिए होंगे। इसके बाद आपको दो चम्मच आंवला पाउडर और दो चम्मच ब्राह्मी पाउडर की जरुरत पड़ेगी। इसके बाद इन दोनों मिश्रण को करी पत्ते में मिलाकर फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। फिर करीब 1 घंटा लगा कर छोड़ने के बाद इसे धो ले।

नारियल तेल भी है फायदेमंद

नारियल के तेल को कई चीजों में फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके सफेद बाल हैं तो इस तेल से भी इस दिक्कत को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लेना होगा। फिर इसके बाद उसमें नींबू का रस मिलाकर इस मिश्रण को हल्का गर्म करना होगा। इसके बाद आपको बालों के जड़ों से लेकर पूरे सिर में लगाना है। फिर एक-दो घंटे तक इस तेल को बालों में लगे रहने देना है। फिर इसके बाद सिर को धो लें। जब भी आप अपने बाल धोने जाएं उससे पहले यह मिश्रण लगाया सकते हैं। यह नेचुरल तरीके से आपको बाल को काला करने में मदद करेंगे।

गुड़हल के फूलों से

जब बात बालों की देखभाल की हो तो गुड़हल का जिक्र हमेशा से आ जाता है। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप इस गुड़हल की मदद से बालों को भी काला कर सकते हैं। इसके साथ ही झड़ते बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आपको गुड़हल के कुछ फूलों को पानी में रात भर भिगोकर रखना है। फिर अगली सुबह इसके पानी को मेहंदी के साथ मिलाकर बालों में लगाना हैं फिर उसके बाद आपको 1 घंटे बाद धो लेना है। इसका नतीजा आपको तुरंत देखने को मिल जायेगा।

मेथी दाना

मेथी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है इस मेथी के दानों से हमारे बालों को भी काफी लाभ मिलता है। अगर आपके सफेद बाल हैं और आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं। तो मेथी दाना इसमें मदद करता है।  तो इसके लिए आपको मेथी के पीले दानों को पीसकर इसका पाउडर बना लेना है। फिर इस पाउडर में तीन से चार चम्मच आंवले का रस और नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लेना है। इसके बाद इस हेयर मास्क को सिर पर लगाना है और एक घंटा लगाए छोड़ देना है। फिर इसके बाद अपने बालों को अच्छे से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.