रोहित शर्मा और पांड्या में नहीं बन रही बात! इस टीम में शामिल हो सकते हैं हिटमैन

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की हो रही है, जिसकी वजह रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाना है। दूसरी तरफ आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फैंस को काफी निराशा देखने को मिल रही है। मुंबई ने अभी तक इस सेशन में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 ही जीत मिली हैं।

चार मुकाबले हार खिलाड़ियों और फैंस का उत्साह काफी कम हुआ है। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस की टीम दो भागों में बंटी हुई नजर आ रही है। वैसे भी इस सीजन के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं। रोहित शर्मा अब किसी दूसरी टीम का हिस्सा बन सकते हैं, जो मुंबई के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। रोहित शर्मा किस टीम का हिस्सा होंगे, यह जानने के लिए आप हमारा आर्टिकल नीचे तक ध्यान से पढ़ लें।

रोहित शर्मा इस टीम में हो सकते हैं शामिल

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं, जिसकी वजह उन्हें कप्तानी से हटाना है। रोहित शर्मा और नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच तालमेल भी ठीक नहीं दिख रहा है, जिससे टीम में दो फाड़ दिख रहे हैं।

आईपीएल के अगले सीजन में रोहित शर्मा मुंबई टीम को अलविदा कहकर दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगा।

हालांकि, वे चेन्नई का हिस्सा होंगे या नहीं, अभी आधिकारिक तौर पर किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है।

धोनी ले सकते हैं सन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का आखिरी सीजन खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद वे आईपीएल से वे भी सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर से पहले ही सन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

अगर धोनी ने सनस्या लिया तो फिर चेन्नई रोहित शर्मा को अपनी टीम में ले सकती हैं। रोहित शर्मा अनुभवी खिलाड़ी के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान के रूप में भूमिका निभा सकते हैं। वैसे अभी चेन्नई ने अपना कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App