नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव की तैयारियां अब सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है, जिसके लिए अपनी-अपनी गोटियां बैठाई जा रही हैं। बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष एकजुट होने होने की कोशिश में लगा है। गठबंधन का नाम भी इंडिया रखा गया है।
इंडिया गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों का मकसद केंद्र से बीजेपी को हटाना है। इंडिया गठबंधन में कई राज्यों में कांग्रेस से क्षेत्रीय दलों का तालमेल अभी बनता नहीं दिख रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल से इंडिया गठबंधन के लिए बुरी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को टीएमस सीएम ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा दे दिया है। एकला चलो का नारा इंडिया गठबंधन की एकता के लिए सही संदेश नहीं है।
ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को करारा झटका देते हुए अलग मैदान में जाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में टीएमसी अकेले दम लड़ेगी। ममता बनर्जी की इस घोषणा से विपक्षी इंडिया गठबंधन की तस्वीर और भविष्य पर संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं।
ममता बनर्जी ने जब यह ऐलान किया तब उनके चेहरे पर उपेक्षा का दर्द और तल्खी भी झलकी। उन्होंने कहा कि मैंने जो भी सुझाव दिए, वह सभी नकार दिए गए। इसेक बाद हमने बंगाल में अकेले जाना का फैसला लिया।
राहुल गांधी का नाम लिए बिना साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का नाम लिए बना निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में यात्रा करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी शिष्टाचार के नाते भी उनको नहीं दी गई। इन सबको लेकर हमसे किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं की गई। ये पूरी तरह गलत है।
ममता बनर्जी कांग्रेस पर जमकर बरसीं और उन पर राहुल गांधी की कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहने का भी कोई असर नजर नहीं आया। राहुल गांधी ने यह कहा था कि ममता बनर्जी और नीतीश कुमार समेत अन्य गठबंधन सहयोगियों के प्रमुख नेताओं को भी बुलाने का काम किया जाएगा। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस लड़े इतनी सीटों पर चुनाव
ममता बनर्जी ने बताया कि हमने कांग्रेस ेस पहले ही साफ कहा था कि वो 300 सीटों पर चुनाव लड़े और क्षेत्रीय दलों को अपने क्षेत्र में बीजेपी से मुकाबला करने दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय दल एक साथ रहेंगे लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर वह हस्तक्षेप करेंगे तो हमें फिर से विचार करना होग।