नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक किसान की बेटी की शादी का पंडाल सजा हुआ था। और लाल जोड़े में दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए बैठे हुई थी। शादी में खाना शुरू हो गया था। और खुशहाल माहौल में दूल्हे का इंतजार भी हो रहा था। मगर दिन भर का इंतजार करने के बावजूद दूल्हा बारात लेकर नहीं आया।
और खुशी कुछ ही पल में दुख में बदल गई। मौके पर हलचल मच गई। जब बाद लड़की पक्ष द्वारा डायल 112 को छोड़कर बुलाया गया बात आगे बढ़ सकी है।
अब हम बताते हैं। क्या है। पूरा मामला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में 2 जुलाई यानी रविवार को एक लड़की का निकाह पास के गांव बंशीपुर के रहने वाले लड़के से होना था। लड़की के पिता नहीं है तो सारी तैयारी उसके भाई ने की थी। सभी लोग शादी में आ चुके थे।
और खाना भी शुरू हो गया था। लड़की ने भी शादी जोड़ा पहन लिया था। और मेहंदी भी उसकी रची गई थी। लेकिन आखिरी समय में कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए पूरा समय इंतजार करने के बाद लड़का पक्ष की तरफ से कोई नहीं आया और लड़की पक्ष वाले बरात का इंतजार ही करते रह गए। इसके बाद हड़कंप मच गया और तुरंत लड़की पक्ष ने डायल 112 कॉल कर मदद मांगी।
बता दे कि पीड़ित युवती के भाई का कहना है। कि हमारी बहन कि एक लड़के से 5 सालों से दोस्ती की जब हमें मालूम पड़ा तो मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं बारात लेकर आऊंगा। उसके मां-बाप बोले चिंता मत करो हम तुम्हारे घर आएंगे। हमारे घर सब चीज का प्रोग्राम था। जो हमसे हो सका वह हमने सबकी कर रखा था। और विदाई की पूरी तैयारी कर ली थी।
लेकिन वह लोग नहीं आए पता चला कि घर से ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। इस बारे में नजदीकी थाना में मामले को दर्ज करा दिया है। डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दे दी गई जिसके बाद लड़के को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से प्रयास किया जा रहा है। कि दोनों की शादी हो जाए और घर ना टूटे।