Taiwan में भारी तबाही, ताश के पत्ते की तरह गिरीं बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, बिजली ठप, सुनामी का अलर्ट…वीडियो में देखें भयानक मंजर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आज यानी 3 अप्रैल बुधवार को ताइवान (Taiwan Earthquake) की राजधानी ताइपेई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। इस भूकंप के कारण बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिली है। कई ऊंची इमारतें जमींदोज हो गई हैं। अभी तक भूकंप से चार लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि यह आंकड़ा भूकंप से हुए नुकसान के आधार पर और बढ़ सकता है।

भूकंप के बाद बिगड़े हालात 

ताइवान में भूकंप के बाद स्थिति काफी खराब हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। पूरे देश में रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। भूकंप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों में सुनामी आई थी।

भूकंप का भयानक वीडियो 

ताइवान में आये भूकंप के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इमारतों को गिरते हुए देखा जा सकता है। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए हैं।

भारी तबाही और राहत कार्य 

इस भूकंप ने ताइवान में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद देशभर में रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं।सोशल मीडिया पर इस भूकंप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत टेढ़ी हो गई है।

भूकंप से बिजली ठप और सुनामी का अलर्ट 

ताइवान में भूकंप के कारण कई शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। भूकंप के कारण फिलीपींस में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। ताइवान में स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को अपना कामकाज बंद करने का विकल्प दिया गया है। भूकंप की वजह से कई ऐतिहासिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Center) ने बुधवार को बताया कि ताइवान में भूकंप के कारण सुनामी का खतरा अब टल चुका है। ताइपेई के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 लोग घायल हुए हैं। एक और अलर्ट आया कि सुबह करीब 10:14 बजे ताइवान में आए भूकंप के कारण सुनामी धीरे-धीरे ताइवान के तट पर पहुंच चुकी है।

अधिकारियों ने आपातकालीन संदेश जारी किया और लोगों को सतर्क किया। अधिकारियों का कहना है कि तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App