नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने चौंकाने वाले फैसले के तहत संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी जोशी ने गुरुवार को X पर पोस्ट करते हुए बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें पांच बैठकर होगी।
स्पेशल सत्र नई संसद में होगा। सूत्रों के मुताबिक इस सत्र में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पास किए जाएंगे। बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है। पहले जोशी ने लिखा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं।
बता दे की संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चला था। इस दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ था। विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा और पीएम मोदी के बयान की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया था।
मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन इंडिया केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आया था। इस पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला था।
सदस्यता बहाल होने के बाद मानसून सत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने भाषण में मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र पर तीखा प्रहार किया था। पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन सदन में जवाब दिया था। यह अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया था।