SP-Congress Alliance: यूपी में सपा और कांग्रेस में सुलह, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Avatar photo

By

Vipin Kumar

SP-Congress Alliance: बीजेपी के खिलाफ बनाया गया इंडिया गठबंधन अब यूपी में सुलह की ओर बढ़ता जा रहा है। सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा फाइनल हो गया है। सपा यूपी की 80 में 63 सीटों पर चुनाव मैदान में होगी, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेहरोत्रा ​​ने कहा कि समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर लड़ेगी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा और 2024 में भारत अपनी सरकार बनाएगा। विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मेहरोत्रा ​​ने एएनआई को बताया, हमने गैर-भाजपा वोटों के बिखराव को रोकने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश करेंगे। समाजवादी पार्टी नेता ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।

प्रियंका और अखिलेश की बातचीत के बाद हुई सुलह

सपा ने कांग्रेस की 17 सीटें छोड़कर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया था। अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि कांग्रेस और सपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की तरफ से प्रिंयका गांधी आगे आकर अखिलेश यादव से बातचीत की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि गठबंधन लगभग हो चुका है और एकमात्र सीट जिस पर सपा को फैसला करना है वह श्रावस्ती है जिसे कांग्रेस मांग रही है।

इन सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस

सूत्रों की मानें तो पहले कांग्रेस बीजेपी के गढ़ वाली सीटें मिल रही थी, जहां जीतने की संभावना ना के बराबर थी। पार्टी वैकल्पिक सीटों की तलाश कर रही थी। प्रियंका गांधी और यादव के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद हुए समझौते के तहत अब कांग्रेस को सीतापुर और बाराबंकी जैसी सीटें मिल गई हैं।

इन सीटों के अलावा, कांग्रेस को कानपुर, वाराणसी, सहारनपुर, अमरोहा, फ़तेहपुर सीकरी और झांसी भी मिलने की संभावना है। एक सूत्र ने कहा कि कांग्रेस को अब गठबंधन में मनमाफिक सीटें मिल रही हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App