नई दिल्ली: राजस्थान प्री डीलेड परीक्षा 2022 (Rajasthan Pre Delayed Exam 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 (Rajasthan Pre Delayed Result 2022) आखिरकार जारी कर दिया गया है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेंट के लिए अच्छी खबर है। यहां पर जान सकते हैं राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 (Rajasthan Pre Delayed Result 2022) को कैसे चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Best Electric Scooters: ये है देश की 3 सबसे बेहतरीन स्कूटर, सिंगल चार्ज में 150 Km से ज्यादा की रेंज
एडवांस फीचर्स और किलर लुक के साथ आ रही है Mahindra की नई Bolero, देगी Innova को टक्कर
आप को बता दें कि 31 अक्टूबर को राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट करके रिजल्ट डेट एनाउंस किया था, जिसके अनुसार, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 आज दोपहर तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में समय के साथ रिजल्ट जारी हो गया है। वही आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर लिंक भी ऐक्टिव हो गई है ऐसे में अगर आप भी इस एक्जाम में बैठे हैं तो यहां पर जान लें कैसे Rajasthan BSTC Result 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां से ऐसे Rajasthan BSTC Result 2022 को करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाए।
- Pre DElEd Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालें।
- सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
सामान्य वर्ग के टॉपर
- सामान्य वर्ग में 89 फीसदी अंक हासिल कर रामदेव ने टॉप किया है।
- सामान्य वर्ग में दूसरे स्थान पर सचिन कुमार रहे।
- सामान्य वर्ग में तीसरी रैंक पर देवेश शर्मा और जयप्रकाश आए हैं।
संस्कृत वर्ग के टॉपर
- संस्कृत पाठ्यक्रम में वेदिका जैन, महेश गोचर और धीरज कुमार ने 77 फीसदी मार्क्स हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
- मुकेश दूसरा स्थान और दयाराम वर्मा और संतोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कब हुई बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा
परीक्षा 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। करीब 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 533988 अभ्यर्थियों ने एग्जाम में हिस्सा लिया था। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है।
आप को बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी होगा। इसमें स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।