नई दिल्ली- राजस्थान में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के आमने-सामने है। और जमकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे है। इसी बीच प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ करने राजस्थान पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर आरोप लगाया है। वही गहलोत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।
बता दे की बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा तीसरे चरण के लिए कल हरी झंडी दिखाने केंद्र से राजस्थान राज्य पहुंचे राजनाथ सिंह ने जैसलमेर से हरी झंडी दिखाई है। जहां पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तंज कसते हुए नाम में ही हार की वजह बता दी है।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही खतरनाक नाम है हमने भी एक बार शाइनिंग इंडिया का नाम दिया था। और हम हार गए थे। अब इंडिया गठबंधन की हार निश्चित है। परिवर्तन संकल्प यात्रा तीन की शुरुआत के मौके पर एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी आरोप लगाए है। उन्होंने पेपर लीक जैसे मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेरा है।
यही नहीं आगे उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे राज्य की कानून व्यवस्था कैसे इतनी बद से बदतर हो सकती है। हिंदुस्तान के किसी भी राज्य में 3100 मामले केवल महिला दुष्कर्म के दर्ज नहीं हुए है। जोधपुर में पूरे परिवार की गला काटकर हत्या कर दी गई। राज्य की विकास की पहली शर्त थी और शर्त होती है कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखना लेकिन गहलोत सरकार पूरी तरीके से फेल हो गई है।
आगे उन्होंने कहा कि अगर इंटरनेशनल रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में एक नंबर पर पहुंच गया है। गहलोत सरकार में वह सब कुछ हुआ जो कभी नहीं होना चाहिए। नौजवानों के साथ अत्याचार हुआ। पेपर लीक हो जाते है। यह क्या हो रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री जी ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। उसका क्लच कोई और एक्सीलेटर कोई और दबा रहा है। मोबाइल गारंटी देना शुरू किया। हिमाचल कर्नाटक में हुआ है। वहां भी यह लोग जाकर इसी तरह के अश्वसन देते रहते है। और ऐसे लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जनता ने आपके धोखे और फरेब को समझ लिया है।इसको लेकर इंडिया गठबंधन यानी कि कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने जमकर निशाना साधा है।