नई दिल्लीः राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके लिए सभी राजनेता एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस सीएम अशोक गहलोत द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर वोट की अपील कर रही है तो बीजेपी भी दमखम के साथ राष्ट्रीय मुद्दों को आगे ला रही है।
इतना ही नहीं बीजेपी इस भरोसे भी है कि हर पांच से साल में राजस्थान में सत्ता पलटती है। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम आर आर तिवाड़ी है। उन्होंने राज्य के कैबिनेट मंत्री महेंद्र जोशी के स्थान पर हवा महल विधानसभा उम्मीदवार बनाया गया है। महेंद्र जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक है।
जानिए जरूरी बातें
कांग्रेस ने भरतपुर सीट पर बड़ा फैसला लिया है, जिस पर अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। उसने यह सीट अपने गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी। पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 178 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
वहीं, कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक,जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से तिवाड़ी को टिकट है। वह पार्टी की जयपुर शहर इकाई के प्रमुख हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की छठी लिस्ट में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का नाम भी शामिल नहीं किया गया है।
उनके टिकट को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वे दो नेता हैं। उन्हें 2022 में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर बैठक बुलाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया था।
इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में युवा कांग्रेस के नेता अभिमन्यु पूनिया का नाम भी सम्मिलित किया गया है। संगरिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट से शहजाद खान छंगनी को सिब्बल दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को की जानी तय है। बाकी 22 सीटों के लिए नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है।