नई दिल्ली- जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे वहां की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता कांग्रेस के दिग्गज नेता राजस्थान में अपना डेरा जमाए हुए और उनका कहना है। कि इस बार फिर से सरकार बनाएंगे।
इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल अपने एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान एक जनसभा को संबोधित करने पहुंची थी। इस दौरान जनसभा में मंच पर मौजूद सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। आइए हम आपको बताते हैं कि सचिन पायलट ने आखिरकार प्रियंका गांधी को लेकर क्या कह दिया जो चर्चा का विषय बन गया।
सबसे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत किया इस दौरान सचिन पायलट ने उनकी जमकर तारीफ की और अपने बयान से राजस्थान में सरकार रिपीट करने का दावा किया है।
सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान की जनता दिल से चाहती है। और राजस्थान की जनता उनके आने की चर्चा से ही एक साथ एक जगह पर एकत्रित हो जाती है। यानी कि प्रदेश की जनता में ऊर्जा का संचार प्रियंका गांधी का नाम सुनते ही आ जाता है। आगे उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जहां-जहां जनसभाएं करती हैं। वहां कांग्रेस पार्टी जीत कर आती है। चाहे हिमाचल प्रदेश तो या आंध्र प्रदेश हो।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने अपने भाषा में राम-राम राजस्थानियों को कहा और कहा कि 2023 में एक बार फिर से गहलोत सरकार कांग्रेस सरकार फिर से राजस्थान में बनने जा रही इस पर सभी ध्यान दें। और हमारी सरकार कांग्रेस सरकार के लिए मतदान करें। जिससे एक बार फिर राजस्थान का विकास अच्छे ढंग से हो सके।