नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। वही कांग्रेस भी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।
25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा का चुनाव उससे पहले राजनीतिक दाल पूरी ताकत से राजस्थान की जनता को अपने पक्ष में करने के कोशिश कर रहे हैं। एक के बाद एक भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राजस्थान की जनता के समर्थन में खड़े होकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
इस बीच हम आपको बता दे कि कांग्रेस पार्टी भी राजस्थान में सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधन उन्होंने कहा कि राजनीति की विश्वसनीयता गिर रही उन्होंने केंद्र सरकार पर आगे हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। यही नहीं उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की तरफ से जो गारंटी दी गई है। उसे पर सवाल उठ रहे है।
कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विशेष कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा शब्द का अवमूल्यन कर दिया। इसलिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया गया और कांग्रेस पार्टी चीन शब्दों का इस्तेमाल करती है। उसे पर खरा उतरने का काम करती और उसे पर लगातार काम करती हुई नजर आती हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से पूरी बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाने जा रही इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं और राजस्थान की जनता समझ चुकी है। कि अगर राजस्थान का विकास और राजस्थान की चीजों को कोई सही कर सकता है तो वह कांग्रेस सरकार है। इसलिए राजस्थान की जनता एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट करने जा रही है।