नई दिल्ली Google Pay Reward: मौजूदा समय में देश का सबसे पॉपुलर पेमेंट ऐप गूगल पे ने इस दिवाली का शगुन देने का इंतजाम कर दिया है। इस शानदार रिवॉर्ड्स के लिए फेमस फिनटेक ऐप पर आप भी शगुन पा सकते हैं। इस दिवाली के मौके पर कंपनी आपको 501 रुपये का शगुन देगी।
बहराल इसके लिए आपको कुछ चैलेंज पुरे करने होंगे। अमेरिका कंपनी पेमेंट ऐप पर प्रमोशन चला रही है। इसमें कुछ चैलेंज दिए जाएंगे। ये चैलेंज कैसे होगा और इनको पूरा कैसे किया जाएगा। इसकी जानकारी हम आगे दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- MP Election 2023: चुनावी माहौल में अमित शाह उज्जैन में करेंगे आमसभा संबोधित, जानिए कैसी तैयारी
आपको न सिर्फ 501 रुपये का शगुन मिल सकता है। बल्कि एक खास गिफ्ट जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस त्योहार में बढ़िया चांस और क्या होगा। चलिए गूगल पे पर इस फेस्टिवल सिटी की बात करते हैं जहां पर आपको दिवाली का शगुन मिल सकता है। गूगल पे पर आपको एक दिवाली मैप मिलेगा जिसमें पूरा चैलेंज पूरा होगा।
इस तरह पूरा करें चैलेंज
- दिवाली का शगुन पाने के लिए यूजर्स को ये प्रोसेस फॉलो करना होगा।
- फोन में गूगल पे ऐप ओपन करें और होमपेज देखें।
- इसके बाद प्रोमोशन सेक्शन में फेस्टिवल सिटी वाले ऑप्श पर टैप करें।
- अब आप एक दिवाली मैप पर आ जाएंगे यहां पर काफी तरह के एरिया दिखाई देंगें।
- हर एक एरिया में खुद को गेम और चैलेंज करें।
- वहीं 20 नवंबर तक मैप पर नए मैप अनलॉक होते रहेंगे।
- जैसे-जैसे आनुरुप बढ़ेंगे ज्यादा एरिया और बिल्डिंग चैलेंज अनलॉक होते जाएंगे।
- वेलकम शगुन लेना होगा इसके लिए 1 रुपये का भुगतान करना होगा।
- हर चैलेंज पूरा करने पर आपको शगुन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- मंथली पीएफ खाते में जा करते हैं पैसा ऐसे रखें खाते ख्याल, वरना हो जाएंगे ठगी के शिकार
Redmi Note 12 5G मोबाइल फोन जीतने का मौका
आपको गूगल पे काफी तरह के चैलेंज दे रहा है। इसमें आपको अलग-अलग प्रकार के ट्रांजेक्शन करने होंगे। 2 स्पेशनल चैलेंज भी मिलेंगे जिनमें रंगोली फेस्ट और फन जोन को पूरा करना होगा।
गूगल पे में आपको दो स्क्रैच कार्ड मिलते हैं। इसके लिए आपको 501 शगुन जमा करने होंगे। इनमें एक स्क्रैच कार्ड कैशबैक जबकि दूसरा स्पेशल लॉक्ड रिवॉर्ड के लिए हैं। कैशबैक में आपको 501 रुपये का शगुन मिलेगा। नीचें आप देख सकते हैं कि स्पेशल लॉक्ड रिवॉर्ड के तहत क्या-क्या मिल सकता है।