नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही जहां पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई शिकायत में क्या कुछ कहा गया है। और किस वजह से शिकायत हुई हम आपको नीचे खबर में विस्तार से बताते हैं।
25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होना है इसको लेकर सियासत तेज हो गई। अब हर किसी के मन में बस एक सवाल की क्या राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी या फिर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से राजस्थान में सरकार बनाने में कामयाब होगी। इन सब के बीच प्रियंका गांधी से जुड़ी बड़ी खबर से राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है।
बता दे की कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भरे मंच पर धार्मिक भावनाओं के आधार पर आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर राज्य के मुख्य चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करवाई गई है।
राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने इस बात का जिक्र करते हुए। बतायाकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करवाई गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी बता दे की राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की तरफ से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा जिसमें उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के दौसा विधानसभा पहुंची थी। जहां पर उन्होंने भरे मंच से धार्मिक भावनाओं के आधार पर नियमों का उल्लंघन किया है। आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।
हम आपको बता दे की राजस्थान अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आते तब तब भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता जाति का मुद्दा बनाते हैं।