नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। और इस दौरान सभी पार्टियों अपने आप को जीता हुआ बता रही है। अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो लगातार एक के बाद एक कई बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं। इस बीच अगर हम कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस भी कहीं पीछे नहीं कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने राजस्थान में जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। इस दौरान अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता से बड़ा वादा किया क्या कुछ वादे में कहा है। आइए हम खबर में विस्तार से बताते हैं।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि एक कार्यक्रम में संबोधित करने पहुंचे राजस्थान के कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता से कहा कि मैं पूरे भरोसे के साथ में आप सबके बीच में आ रहा हूं मेरा जो सपना है कि 2030 को राजस्थान को देश के सबसे पहले नंबर पर पहुंचना देश में नंबर वन लाने की कवायत है। इस पर हमारे राजस्थान हमारी पूरी मदद करेगी इसके लिए हम आज यह राजस्थान से वादा करने आए हैं कि अगर हमारे भरोसे पर आप लोग खड़े उतरते हैं। तो आपके जीवन से जुड़े हर एक सुविधा को राजस्थान सरकार कांग्रेस सरकार आपकी गहलोत सरकार काम करके दिखाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी तब से लेकर विकास क्या होता है। इसकी गति राजस्थान को पता चली 2018 से 2023 के बीच में राजस्थान में जो विकास हो गया इससे पहले कई सरकारों ने नहीं किया था।
उन्होंने आगे कहा कि लगातार कांग्रेस हर गरीब मजदूर के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम कर रही और जिस तरीके से काम को गति देना और विकास को रास्ते पर लाने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही इससे यह साफ जाहिर होता है कि जनता और गरीबों के साथ में कांग्रेस हर समय खड़ी है।
उन्होंने और आगे कहा कि राजस्थान ने हमेशा से कांग्रेस और गहलोत अपना आशीर्वाद दिया है इस बार भी हम पूरी उम्मीद करते हैं और पूरे भरोसे से हम जनता के बीच में आए हैं। कि कांग्रेस पार्टी पर और गहलोत पर हमारे राजस्थान की प्यारी जनता सहयोग करेंगी मतदान करेगी। और एक बार फिर से कांग्रेस सरकार राजस्थान में रिपीट होगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस वादे के बाद अब लगातार राजनीति बढ़ती जा रही है। जिस तरीके से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की जनता के बीच में पहुंचकर अपने आप को जीता हुआ बता रहे हैं। और लगातार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बने और उसके रिपीट करने की पूरी कोशिश पूरे जोर-जोर से की जा रही है।