नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है।और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नए फार्मूले के तहत पहली लिस्ट को जारी कर दिया गया। जिसमें 41 नाम शामिल किए गए हैं। इन 41 नाम में 7 सांसदों को भी शामिल किया गया है। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी की दो बार से विधायक रही एक नेत्री ने अपने टिकट काटने का दुख व्यक्त किया। और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर दिया। आखिरकार यह नेत्री कौन है कितनी बार से विधायक है आइए नीचे खबर में हम आपको बताते हैं
जानकारी के अनुसार आपको बता दें जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी हुई है। उस दिन से राजस्थान की भाजपा कमेटी में हलचल मच गई। यहां से एक विधायक अनीता सिंह का भारतीय जनता पार्टी ने टिकट काट दिया बता दे कि अनीता सिंह का टिकट काटने के बाद जहां से भारतीय जनता पार्टी की दो बार से विधायक अनीता सिंह रही है वहां पर उनकी जगह जवाहर सिंह को प्रत्याशी बना दिया गया। अब इसे लेकर अनीता सिंह विरोध करने पर आ गई और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की 2008 और 2013 में नगर विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उनका टिकट काट दिया इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अनीता सिंह का टिकट काटकर जवाहर को टिकट दे दिया। जिससे नाराज होकर दो बार की विधायक रही अनीता सिंह ने आज निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। और उन्होंने घोषणा की कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें पंचायत के लोगों ने उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहा इसके बाद उन्होंने यह घोषणा की है।
यही नहीं हम आपको बता दे की दो बार विधायक रही अनीता सिंह का टिकट काटने के बाद जिन प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा वह 2018 के विधानसभा चुनाव में मात्र 40000 वोट पाकर हार गए थे।
इसके बाद एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया लेकिन इसे लेकर दो बार के विधायक अनीता सिंह नाराज नजर आ रही और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।