नई दिल्ली – राजस्थान में विधानसभा चुनाव जिसको लेकर सभी पार्टियों जीत का दावा कर रही है। इसे लेकर पिछले कई महीने से शांत बैठी चुनाव प्रचार से दूरियां बनाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज एक्टिव नजर आ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान के जयपुर दौरा जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा 2 सितंबर से लगातार चल रही है और इसका समापन करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के जयपुर पहुंच रहे हैं। जहां पर आज वह परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से उनकी अलग सी चर्चा हो रही थी।
यही नहीं वसुंधरा राजे की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद राजस्थान की सियासी गलियारों में हलचल मच गई लोगों ने अलग-अलग तरीके की बातें करना शुरू कर दी।
लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर से राजनीति की हवा तेज हो गई दोनों दलों के अदला-बदली भी देखने को मिल रही है। इस बीच वसुंधरा राजे द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में महिलाओं को जागृत करने के लिए कार्यक्रम करती हुई नजर आ रही आज के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेता पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि परिवर्तन संकल्प यात्रा से लगातार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दूरियां बनाई थी। तो भाजपा की तरफ से उनको साइड लाइन भी किया जा रहा था इस पर हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान शक्ति प्रदर्शन करते हुए कहा कि वह राजस्थान छोड़कर नहीं जायेंगे। इसके बाद फिर से भारतीय जनता पार्टी के करीबी एक बार फिर से वसुंधरा राजे मानी जा रही है।