नई दिल्ली- राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दे रही है। चुनाव समिति की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की भी घोषणा कर दी गई है। इस समिति में कुल 35 सदस्यों को जगह दी गई है। जिसमें राजस्थान के विधायकों और मंत्रियों के अलावा प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। इस कमेटी का अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह राठवा को बनाया गया है।
इस समिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ-साथ पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी जगह मिली है। साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी गुजरात के प्रभारी रहे रघु शर्मा पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी मंत्री लालचंद कटारिया प्रताप सिंह खाचरिया वास ममता भूपेश समेत कई अन्य नेताओं को जगह दी गई है।
आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से नेताओं को जगह दी गई है।
सुखजिंदर सिंह राठवा अशोक गहलोत गोविंद सिंह डोटासरा भंवर जितेंद्र सिंह सचिन पायलट रघुवीर मीणा सीपी जोशी रामेश्वर डूडी मोहन प्रकाश रघु शर्मा हरीश चौधरी लालचंद कटारिया महेंद्र सिंह मालवीय रामलाल जाट प्रमोद जैन भाया रमेश चंद्र मीणा उदय लाल रंजन प्रताप सिंह ममता भूपेश भजन लाल जाट व गोविंद सिंह मेघालय संतोष रावत मुरारी लाल मीणा अशोक चंदन राजेंद्र यादव सुखराम विश्वासी रफीक खान प्रशांत बैरवा हकीम लाल खान धीरज पिक्चर कुलदीप और जुबेर खान ललित।
वही सबसे खास बात यह है की सूची में राजस्थान के सभी प्रमुख नेताओं को जगह दी गई। लेकिन 25 सितंबर की घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को इस सूची में जगह नहीं मिली है। वहीं धर्मेंद्र राठौर का भी नाम इस सूची में नहीं है।