नई दिल्ली- कोटा से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर एक बार फिर चर्चाओं में है। वजह है उनके घर के बाहर लगे सीएम अशोक गहलोत के पोस्टर। भारत सिंह ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाया है। इसके बाद वह चर्चाओं में आ गए है। पोस्ट में लिखा है अशोक गहलोत जिंदाबाद गृहमंत्री मुर्दाबाद विधायक भरत सिंह अक्सर चिट्ठियां लिखते रहते हैं। इसके अलावा भारत सिंह कुंदनपुर को चिट्ठियों के साथ हॉस्टल लिखने के लिए भी जाना जाता है। कुछ दिन पहले उन्होंने बारा के विधायक प्रमोद भाया के लिए अपने घर के बाहर पोस्टर लगा रखा था।
कुछ दिन पहले उन्होंने बारा के बाद प्रमोद भाया के लिए अपने घर के बाहर पोस्टर लगा रखा था। जिसमें उन्होंने कई लाइन लिखकर उनका विरोध किया था।
अब भारत सिंह कुंदनपुर के घर के सामने जो पोस्टर लगा हुआ है। उसमें मुख्यमंत्री जिंदाबाद और गृहमंत्री मुर्दाबाद लिखा हुआ है। भारत सिंह का मानना है कि गृहमंत्री और मुख्यमंत्री व्यक्ति ही है और अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए अच्छे काम किए है। लेकिन गृहमंत्री के तौर पर अच्छे काम नहीं किया इसलिए घर के बाहर मुख्यमंत्री जिंदाबाद लिखवाया गृहमंत्री मुर्दाबाद लिखवाया है।
भारत सिंह कुंदनपुर में बताया कि अगर सीएम अशोक गहलोत कोटा आएंगे तो मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे तो लगाऊंगा लेकिन साथ में गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाने की बात कही है। आपको बता दें भारत सिंह कुंदनपुर लगातार 3 वर्ष तक विधानसभा नहीं पहुंचे कई बातों को लेकर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से नाराज थे। और अभी भी उनसे नाराजगी दूर नहीं हुई है।
विधायक भरत सिंह अक्सर भ्रष्टाचार को लेकर सीएम गहलोत को चिट्ठियां लिखते रहते हैं। भारत सिंह की मुख्य रूप से नाराजगी की बारा जिले के एक गांव खान की झोपड़ियां को कोटा में सम्मिलित करने को लेकर कहा जाता है।