नई दिल्ली- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार की गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा आज न्यायपालिका में इतना करप्शन हो रहा है कि कई वकील जो लिखकर ले जाते हैं वही जजमेंट आता है चाहे लोअर हो या फिर कोई भी जगह यही हालत हर जगह है।
आगे भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि हालात बड़े गंभीर और इस पर देशवासियों को सोचना चाहिए यह लोग चाल चरित्र चेहरे की बात करते थे। आरएसएस को अलग विचार वाला संगठन माना जाता है। लेकिन आज उनका चाल चरित्र और चेहरा कहां चला गया ना बीजेपी का है. और ना RSS का है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
जयपुर में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि आज से 25 साल पहले मुख्यमंत्री की सिफारिश पर हाईकोर्ट जज बनते थे। हमने वह भी जमाना देखा है। जब मैं भी केंद्रीय मंत्री रहा हूं। मैं भी उसे दौरान किसी से सिफारिश की होगी। और उन सिफारिश को मना भी गया होगा। कई जज बन गए होंगे। लेकिन मैंने कभी जज बनने के बाद उनसे बातचीत नहीं की। लेकिन आज न्यायपालिका में भारी भ्रष्टाचार की बात सुनते हैं।
सीएम गहलोत ने विधानसभा के पूर्व स्पीकर और भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के आरोपी को सही बताते हुए। कहा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर आरोप लगाए गए सही हैं। मुझे मालूम पड़ा है। कि उनके वक्त बहुत बड़ा करप्शन हुआ था। उसे दबा दिया गया। अब इन लोगों ने हाई कोर्ट से स्टे ले रखा है।