नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज काफी ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। आज यानी कई जगहों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ जगहों भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
आज यानी सोमवार को तापमान में भी गिरावट देखने को मिला है। अब सुबह और शाम के साथ ही दोपहर के समय में भी ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज यानी 27 नवंबर को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार में 28 और 29 नवंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। लोगों से अधिक बाहर ना निकलने की गुजारिश की गई है।
⚡️मौसम अपडेट!
अंडमान और निकोबार में 28 और 29 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के इस मौसम में मौसम संबंधित सावधानियां बरतें एवं सुरक्षित रहें! pic.twitter.com/5ZsNXgJqm9
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 27, 2023
इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो आज विदर्भ में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। आमजन से आग्रह है कि वर्षा के इस मौसम में सावधानियां बरतें
आज मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
🌩️मौसम अपडेट!
आज मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। आमजन से आग्रह है कि वर्षा के इस मौसम में मौसम संबंधित सावधानियां बरतें एवं सुरक्षित रहें! pic.twitter.com/UoZgXzasGA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 27, 2023
आज उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है!
⚡️ऑरेंज अलर्ट!
आज उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने की संभावना है। आमजन से आग्रह है कि वर्षा के इस मौसम में मौसम संबंधित सावधानियां बरतें एवं सुरक्षित रहें! pic.twitter.com/nmryIj4vSz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 27, 2023
मराठवाड़ा में पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा दर्ज की गई! पूर्णा में अधिकतम 9 सेमी, मानवत और परभणी में 8 सेमी, जिला जालना के जाफराबाद में 7 सेमी और जिला संभाजीनगर के गंगापुर में 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
🌧️ #मराठवाड़ा में पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा दर्ज की गई!
जिला परभणी के पूर्णा में अधिकतम 9 सेमी, मानवत और परभणी में 8 सेमी, जिला जालना के जाफराबाद में 7 सेमी और जिला संभाजीनगर के गंगापुर में 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें! pic.twitter.com/0OnflLT274
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 27, 2023
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई! नर्मदा जिले के सागबारा में 14 सेमी, सूरत शहर में 13 सेमी, उमरपाड़ा में 12 सेमी, मंडावी में 12 सेमी, और सुरेंद्रनगर जिले के चुडा में 11 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
🌧️ गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई!
नर्मदा जिले के सागबारा में 14 सेमी, सूरत जिले के सूरत शहर में 13 सेमी, उमरपाड़ा में 12 सेमी, मंडावी में 12 सेमी, और सुरेंद्रनगर जिले के चुडा में 11 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें! pic.twitter.com/i2DRK5yQrU
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 27, 2023