नई दिल्ली, raat mein nahane ke nuksan: गर्मियों के दिनों ज्यादातर लोग दो बार नहाते हैं, कुछ लोग ऑफिस जाने से पहले तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो रात में सोने से पहले नहाते हैं, ताकि अच्छी नींद आ जाये। समर में नहाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। गर्मियों के मौसम पसीना ज्यादा आता है, इसलिए लोग जाकर नहा लेते हैं। कई लोग इसी कंफ्यूजन में रहते हैं कि क्या रात के समय में नहाना चाहिए या नहीं? तो चलिए आज हम आपके इस कंफ्यूजन को हमेशा के लिए दूर कर देते हैं।
गर्मी के मौसम में हमारा शरीर बहुत ही जल्दी थक जाता है। थकान और तनाव को दूर करने के लिए कई लोग रात के समय में नहा लेते हैं। लेकिन, रात के वक्त टेंपरेचर कम होता है। ऐसे में रात के वक्त नहाने से सर्दी-जुकाम आपको हो सकता है। यदि, आप रोजाना रात के समय में नहाते है तो ठंड होने की वजह स आपको बुखार भी हो सकता है। अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं तो त्वचा सूखी हो सकती है।
डॉक्टर्स के मुताबिक रात के वक्त नहाने से सीने में दर्द और मसल्स पेन जैसी समस्या आपको हो सकती है। रात में नहाने से सिर में दर्द भी हो सकता है। रात में जब भी नहाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि खाना खाने से पहले स्नान कर लें, वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। रात में ठंडे पानी से नहाने से नींद खराब हो सकती है जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
जब हम रात में नहाने के लिए ठंडा पानी इस्तेमाल करते हैं तो हमारा शरीर ठंडा होता है जो नींद में असुविधा पैदा करता है। इसलिए रात के समय ठंडा पानी से नहाने की बजाय, हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे आपका शरीर ठंडा नहीं होगा और नींद खराब नहीं होगी। इसके अलावा, अधिक ठंडा पानी आपकी त्वचा को अधिक सूखा बना सकता है। इसलिए, अगर आप रात में नहाना चाहते हैं तो हल्के गर्म हुए पानी का इस्तेमाल करें और अधिक ठंडा पानी से बचें।